{"_id":"6acbfa71f24ae59dcf0f9923","slug":"junior-high-school-teachers-association-announces-renewed-agitation-dehradun-news-c-5-drn1043-1087729-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का फिर से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का फिर से आंदोलन का एलान
विज्ञापन
Iचार नवंबर को प्रदेश भर में धरना, प्रदर्शन और 30 नवंबर को सीएम आवास कूच करेंगे I
Iजूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ वर्चुअल माध्यम ने बैठक कर शिक्षकों को टीईटी से छूट दिए जाने सहित 13 सूत्री मांगों के लिए पूर्व में स्थगित आंदोलन फिर से शुरू करने का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा, चार नवंबर को शिक्षक प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन और इसके बाद 30 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, टीईटी पर सरकार व शासन के निर्णय न लेने से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। पिछले साल कई शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से कई जूनियर हाईस्कूल एकल और शिक्षक विहीन हो चुके हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन के प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला ने कहा, 17140 वेतन विसंगति के प्रकरण का अब तक निपटारा न होना शिक्षकों के साथ अन्याय है। प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा, शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नतियां मिलनी चाहिए। प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोज शाह ने त्रिस्तरीय ढांचा पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी लागू करने की मांग की।I
Iसंगठन की कुछ प्रमुख मांगे I
Iशिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए या विशेष पात्रता परीक्षा आयोजित की जाए I
Iत्रिस्तरीय कैडर ढांचा पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी को लागू किया जाए I
Iपूरे सेवाकाल में शिक्षकों को कम से कम तीन पदोन्नतियां दी जाए I
Iपुरानी पेंशन बहाल की जाए I
Iचयन प्रोन्नत वेतनमान में एक वेतन वृद्धि दी जाए I
Iआश्वासन मिला पर लंबित मांगों का नहीं हुआ निपटारा : थापा I
Iजूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक संगठन को आठ जून 2026 को लंबित मांगों के निपटारे का आश्वासन मिला था, लेकिन इसके बाद न तो संगठन की विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मसले पर वार्ता कराई गई न ही लंबित मांगों पर अमल हुआ। इससे शिक्षकों में नाराजगी है।I