फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR registered in life-threatening attack on student

Dehradun News: छात्र पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 22 Sep 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in life-threatening attack on student
देहरादून। दून यूनिवर्सिटी के पास एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना आठ अगस्त की रात को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 21 सितंबर को दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शशांक रावत ने बताया कि वह अपने दो मित्रों अभिषेक रावत और निखिल कुकरेती के साथ आदित्य चौहान और उसके तीन मित्रों से मिले थे। रात करीब 10 बजे सुबिंद नेगी और निखिल खाड़का उन्हें दून यूनिवर्सिटी के पास एक सुनसान मैदान में ले गए। वहां उनका एक और मित्र अखिल गोदियाल भी पहुंच गया। रात 11 बजे जब अभिषेक ने घर चलने को कहा, तो नशे में धुत सुबिंद नेगी ने अभिषेक पर हमला कर दिया। निखिल खाड़का, अखिल गोदियाल और आदित्य चौहान भी मारपीट में शामिल हो गए। शशांक और निखिल कुकरेती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान सुबिंद नेगी गिर गया, जिससे हमलावरों को लगा कि शशांक ने उसे धक्का दिया है। इसके बाद अखिल गोदियाल ने शशांक की आंख में मुक्का मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। सुबिंद नेगी, निखिल खाड़का और आदित्य चौहान ने पत्थरों से शशांक को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सुबिंद नेगी ने अपने दो अन्य मित्रों को बुलाया, जो बेसबॉल का डंडा लेकर आए। पांचों लोगों ने शशांक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। किसी तरह शशांक को उसकी गाड़ी में बैठाया गया, लेकिन हमलावर गाड़ी के अंदर घुसकर उसे मारते रहे, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची गश्त कर रही पुलिस को देखकर हमलावर शशांक की गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। नेहरू कॉलोनी थाने में सुबिंद नेगी, निखिल खाड़का, अखिल गोदियाल, आदित्य चौहान और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed