फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Weather changed in the afternoon, heavy rain, temperature dropped

देहरादून: दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट

Wed, 07 Oct 2026 04:58 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Weather changed in the afternoon, heavy rain, temperature dropped
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून जिले में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


वहीं,  अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तेज दौर के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को इस बार अक्तूबर में ही गुलाबी ठंड के बजाय कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश हुई। देहरादून में भी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री के साथ सामान्य रहा। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सहस्रधारा में सबसे अधिक 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed