फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun mohabbewala accident stretch in dehradun sees five accidents in 25 days despite safety measures

देहरादून: मोहब्बेवाला ढलान पर बेअसर विभागों के प्लान, 25 दिन में पांच हादसे, समीक्षा और सुझाव भी नाकाम

Fri, 16 Oct 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 16 Oct 2026 07:49 AM IST
सार

आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच ढलान पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर घटना के बाद संबंधित विभाग निरीक्षण करते हैं, सुरक्षा उपाय सुझाए जाते हैं और इंतजाम भी किए जाते हैं, लेकिन नतीजा नहीं निकल रहा। हालात ये हैं कि 25 दिन में पांच हादसे हो चुके हैं, फिर भी इस खतरनाक ढलान पर दुर्घटनाएं रोकने की चुनौती बरकरार है।

विज्ञापन
Dehradun mohabbewala accident stretch in dehradun sees five accidents in 25 days despite safety measures
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच ढलान पर सिर्फ ट्रक नहीं बल्कि विभागों के प्लान भी बेकाबू हो रहे हैं। किसी भी प्लान का कोई नतीजा अब तक सामने नहीं आया है। हर हादसे के बाद विभाग आते है निरीक्षण करते हैं फिर सुझाव दे जाते हैं। हालांकि, कुछ उपाय भी किए गए लेकिन इनका भी कुछ नतीजा नहीं निकला। हालात ये बने किए 25 दिन में पांच हादसे हो गए। यानी औसतन हर पांचवे दिन एक हादसा।

विज्ञापन

दरअसल, मोहब्बेवाला का ढलान हाल के दिनों में नहीं बना। यहां हादसे पहले भी होते थे लेकिन एक्स्प्रेसवे बनने के बाद यह ढलान और तीव्र हो गया। ऊंचा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनने के बाद शहर में घुसते ही यह ढलान कई गुना घातक हो गया। हादसों का सिलसिला नवंबर 2024 में शुरू हुआ था। उस वक्त एक्सप्रेस वे इस कॉरिडोर से वाहनों की आवाजाही शुरू ही हुई थी।

विज्ञापन


14 नवंबर 2024 को एक कंटेनर पलटा और एक व्यक्ति की इसके नीचे दबने से मौत हो गई। उस वक्त प्रशासन ने यहां का दौरा किया तो कारण बताया गया कि यहां रोशनी की कमी है। ऐसे में यहां फ्लड लाइट लगा दी गई। हादसे फिर भी जारी रहे। कभी ईंटों से भरा ट्रक पलटा तो कभी टाइलों से लदा ट्रक दीवार में घुस गया। हादसों का यह सिलसिला एक्सप्रेस वे के औपचारिक शुरूआत से और तेज हो गया। अप्रैल में उद्घाटन के अगले ही दिन यहां पर एक ट्रक अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुझाव के बाद हुए कई उपाय, हादसों का दौर अब तक जारी

पेंट से लदे इस ट्रक ने कई पेड़ों को तोड़ डाला और कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। अब फिर यहां अफसरों का दौरा हुआ तो गति को नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रीप का सुझाव दिया गया। कुछ दूरी पर यह स्टि्रप लगाई गईं। हादसों मे इन के कारण या फिर इत्तेफाक रहा कि तीन महीने तक कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद फिर से 20 सितंबर से शुरू हुआ हादसों का दौर अब तक जारी है।


इस दरम्यान कई एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, प्रशासन और पुलिस अफसरों ने दौरे किए। सुझाव के बाद यहां कई उपाय किए गए। दुर्घटना संभावित क्षेत्र, गति सीमा, बैरियर, गति अवरोधक सब लगा दिए गए। बावजूद इसके हादसे जारी हैं। अब बृहस्पतिवार को हुए हादसे में एक और जान चली गई। निरीक्षण दर निरीक्षण में की जा रही प्लानिंग का अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है।

Trending Videos

एक निजी और एक सरकारी एजेंसी भी रिसर्च में जुटी

गत पांच अक्तूबर को हुए हादसे के बाद आरटीओ, लोनिवि, राजमार्ग प्राधिरण और प्रशासन ने फिर एक बार दौरा किया। यहां पर बताया गया कि एनएचएआई ने रिसर्च के लिए यहां पर सीआरआरआई को भी लगाया है। इसके साथ ही परिवहन विभाग की टीम यहां पर जेपीआरआई की टीम को लेकर पहुंची थी। अब ये दोनों टीम भी हादसों के कारणों की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि जेपीआरआई की टीम एक दो दिनों में विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंप भी सकती है।

ये भी पढ़ें...कर्णप्रयाग: खच्चर संचालकों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

अब तक ये हुए उपाय

-ट्रैफिक साइन बोर्ड: क्षेत्र में गति सीमा और चेतावनी दर्शाने के लिए कुल 58 साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

-रंबल स्ट्रिप्स: वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने के लिए 485 मीटर क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप्स (गति अवरोधक पट्टियां) बनाई गई हैं।

-मीडियन मार्कर: सड़क के बीच स्पष्ट विभाजन और रात में सही दिशा के लिए 1,880 मीटर मीडियन मार्कर लगाए गए हैं।

-सोलर स्टड्स: रात की दृश्यता (विजिबिलिटी) सुधारने के लिए 500 मीटर क्षेत्र में सोलर स्टड्स स्थापित किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed