फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sanju Samson Books Entire Theatre for Rajinikanth's Jailer 2, Invites India Teammates for Screening

रजनीकांत के लिए संजू सैमसन की दीवानगी!: 'जेलर 2' देखने के लिए पूरा थिएटर बुक किया, टीम को भी बुलाया

Tue, 20 Oct 2026 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Oct 2026 11:56 AM IST
सार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' देखने के लिए पूरा सिनेमाघर बुक किया है। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ को आमंत्रित किया है, जिन्हें तमिल समझ आती है। संजू ने कहा कि वह बड़े पर्दे पर रजनीकांत को देखने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Sanju Samson Books Entire Theatre for Rajinikanth's Jailer 2, Invites India Teammates for Screening
सैमसन और रजनीकांत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन मैदान पर अपने खेल के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के प्रति अपनी दीवानगी को लेकर सुर्खियों में हैं। संजू ने रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' देखने के लिए पूरा सिनेमाघर बुक किया है। वह यह फिल्म अपने परिवार, दोस्तों और भारतीय टीम के कुछ साथियों के साथ देखेंगे। संजू लंबे समय से रजनीकांत के बड़े प्रशंसक रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर बुक करके अपनी पसंद का खुलकर इजहार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

'रजनी सर की फिल्म देखने का इंतजार रहता है'
संजू ने बताया कि उन्हें रजनीकांत की फिल्में देखना पसंद है और वह उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे रजनी सर की फिल्में देखना पसंद है और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का इंतजार करता हूं। इसलिए मैं इसे एक दिन देर से देख रहा हूं। मैं उनकी ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखने की कोशिश करता हूं।'

संजू ने आगे बताया कि दिल्ली में एक कार्यक्रम होने के कारण वह फिल्म रिलीज के दिन इसे नहीं देख सके। उन्होंने कहा, 'लेकिन आज सौभाग्य से मैं पूरा थिएटर बुक कर सका। मैंने अपने दोस्तों को बुलाया है और मेरी पत्नी भी यहां हैं। मैं बड़े पर्दे पर रजनी सर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by vishnudigitalmedia (@vishnudigitalmedia)


विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के साथी भी देखेंगे फिल्म
संजू ने यह भी बताया कि भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के वे सदस्य भी फिल्म देखने आएंगे, जिन्हें तमिल भाषा समझ आती है। उन्होंने कहा, 'टीम और सपोर्ट स्टाफ में जो भी तमिल समझता है, वह आ रहा है।' इस तरह संजू ने फिल्म देखने के अपने शौक को टीम के कुछ साथियों के साथ साझा करने की योजना बनाई है। हालांकि, उन्होंने इस बयान में साथ आने वाले खिलाड़ियों के नाम नहीं बताए।

रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर उत्साह
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2', वर्ष 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आते हैं। पहली फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद इसके अगले भाग को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। संजू सैमसन की यह पहल दिखाती है कि क्रिकेटरों की दिलचस्पी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहती। रजनीकांत के प्रति उनका लगाव इतना खास है कि उन्होंने फिल्म देखने के लिए पूरा सिनेमाघर ही बुक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed