फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya to CSK in IPL 2027? Number 33 in Super Kings' Promo Video Sparks Speculation, Ashwin Reacts

हार्दिक पांड्या को चेन्नई सुपर किंग्स में लाने की तैयारी: क्या है जर्सी नंबर 33 वाला वीडियो? अश्विन का रिएक्शन

Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के एक सोशल मीडिया वीडियो में 33 नंबर दिखने के बाद हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2027 में टीम से जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, सीएसके और मुंबई इंडियंस ने किसी ट्रेड की पुष्टि नहीं की है। मुंबई 2026 में नौवें स्थान पर रही थी, जबकि सीएसके लगातार तीन सत्र से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
Hardik Pandya to CSK in IPL 2027? Number 33 in Super Kings' Promo Video Sparks Speculation, Ashwin Reacts
हार्दिक और धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो ने अटकलों को हवा दे दी है। वीडियो में टीम के शुभंकर लियो के साथ दिखे एक बोर्ड पर 33 नंबर नजर आया, जो हार्दिक की जर्सी का नंबर है। इसके बाद पांच बार की चैंपियन टीम में मुंबई इंडियंस के कप्तान की संभावित एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, सीएसके ने हार्दिक को ट्रेड करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या हार्दिक को लेकर सीएसके ने दिया संकेत?
सीएसके के वीडियो में 33 नंबर दिखने के बाद प्रशंसक इसे हार्दिक से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो आईपीएल 2027 से पहले चल रही ट्रेड की चर्चाओं को और दिलचस्प बनाने का तरीका भी हो सकता है। रिपोर्ट्स में सीएसके और कोलकाता नाइटराइडर्स समेत कुछ अन्य टीमों को हार्दिक में दिलचस्पी रखने वाली फ्रेंचाइजी बताया गया है।

हालांकि, सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन पहले ही ट्रेड की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फ्रेंचाइजी ने इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की है और सीजन की समीक्षा के बाद ही विकल्पों पर विचार करेगी। मुंबई इंडियंस ने भी अपनी समीक्षा पूरी होने तक खिलाड़ियों के ट्रेड पर बातचीत से इनकार किया था। खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा 15 नवंबर बताई गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के साथ हार्दिक का सफर उतार-चढ़ाव भरा
हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था। इसके बाद वह गुजरात टाइटंस से जुड़े और अपनी कप्तानी में टीम को 2022 में खिताब दिलाया। गुजरात 2023 में भी फाइनल तक पहुंची। हार्दिक 2024 में मुंबई लौटे और रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने। हालांकि, मुंबई 2024 में अंक तालिका में सबसे नीचे रही। 2025 में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन 2026 में 14 में से केवल चार मैच जीतकर नौवें स्थान पर रही। चोट और बल्ले-गेंद से अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन ने हार्दिक की कप्तानी पर सवाल बढ़ाए हैं।

नए कोचिंग स्टाफ के साथ बदलाव की तैयारी में सीएसके
सीएसके भी आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीम को नए सिरे से तैयार करने में जुटी है। जहीर खान के नेतृत्व वाले कोचिंग ढांचे में मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। एल्बी मोर्कल और गैरेथ बैटी सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। टीम लगातार तीन सत्र से प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। हार्दिक जैसे ऑलराउंडर और कप्तानी अनुभव वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल करना सीएसके के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन फिलहाल 33 नंबर वाला वीडियो केवल अटकलों का आधार है, किसी सौदे का प्रमाण नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed