फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant ruled out of India A squad for first two matches against New Zealand A BCCI named replacement

भारत ए टीम में बदलाव: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैचों से बाहर, बीसीसीआई ने किस खिलाड़ी को दी जगह?

Mon, 12 Oct 2026 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 08:10 PM IST
सार

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल हैं जिस कारण वह भारत ए के लिए पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकेंगे। बीसीसीआई ने पंत के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
Rishabh Pant ruled out of India A squad for first two matches against New Zealand A BCCI named replacement
ऋषभ पंत - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल होने के कारण शुरुआती दो मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत के तीसरे मैच में उपलब्ध होने पर बाद में सूचना दी जाएगी। पुरुष चयन समिति ने पंत की जगह दो मैचों के लिए कुमार कुशाग्र को भारत ए टीम में शामिल किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने पंत की फिटनेस पर दिया अपडेट 
बीसीसीआई ने बयान में कहा, ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। उन्हें पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज को ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी करते समय लेफ्ट साइड स्ट्रेन आ गया था। वह फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। तीसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम 
भारत ए टीम 24 अक्तूबर से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये मैच लिंकन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जिसमें केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के होने से भारत ए की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत होगी। इन खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले तैयारियां पुख्ता करने का अच्छा अवसर होगा। भारत ए टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे। वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन

भारत ए की अपडेटेड टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैचों के लिए)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed