{"_id":"6ae016b3d2147dad09023d9f","slug":"cg-weather-yellow-alert-issued-at-five-districts-in-cg-regarding-arnab-cyclone-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है?: अर्नब चक्रवात को लेकर पांच जगहों पर यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छत्तीसगढ़ के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है?: अर्नब चक्रवात को लेकर पांच जगहों पर यलो अलर्ट जारी
Tue, 27 Oct 2026 08:43 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:43 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर 27 अक्टूबर को हल्की या भारी बारिश हो सकती है। 26 अक्टूबर पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर 27 अक्टूबर को हल्की या भारी बारिश हो सकती है। 26 अक्टूबर पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
जिन पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा , कोंडागांव और रायगढ़ जिला शामिल हैं। इसके साथ ही सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में बादल के गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। बारिश की संभावना है। वहीं इन जगहों पर 30-40 किमी की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।
विज्ञापन
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। बीते सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहा। आसमान में धूप खिली रही। 27 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के संकेत हैं।
पढ़ें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम 16.6 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 18, पेंड्रा रोड में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 16.0, अंबिकापुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 12.5 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 34.7 और न्यूनतम 17.9 ,दुर्ग में अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 20.0 और राजनांदगांव में अधिकतम 31.5 और न्यूनतम 18.5 दर्ज किया गया।