फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Sons Listing, Leadership Change May Reshape Tata Group’s Long-Term Financial Strategy: S&P

टाटा संस: लिस्टिंग और नेतृत्व में बदलाव से बदल सकती है समूह की वित्तीय रणनीति, एसएंडपी ने क्या चिंता जताई?

Tue, 29 Sep 2026 02:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

टाटा की संभावित लिस्टिंग और टाटा ग्रुप में नेतृत्व बदलाव से लंबी अवधि में पूंजी आवंटन, वित्तीय नीति और ग्रुप सपोर्ट बदल सकता है। एसएंडपी की रिपोर्ट से समझें पूरा मामला।

विज्ञापन
Tata Sons Listing, Leadership Change May Reshape Tata Group’s Long-Term Financial Strategy: S&P
टाटा संस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टाटा ग्रुप के लिए टाटा संस की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग और समूह के नेतृत्व में बदलाव केवल बोर्डरूम तक सीमित मुद्दे नहीं रह सकते। इनका असर आने वाले वर्षों में समूह की पूंजी आवंटन, वित्तीय अनुशासन और कमजोर कंपनियों को मिलने वाले सपोर्ट पर पड़ सकता है। हालांकि, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक इन घटनाओं का टाटा ग्रुप की रेटेड कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग पर फिलहाल कोई तत्काल असर पड़ने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


एसएंडपी ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि टाटा ग्रुप का लंबा इतिहास और अपेक्षाकृत सतर्क वित्तीय प्रबंधन यह संकेत देता है कि किसी भी बदलाव का असर धीरे-धीरे सामने आएगा। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उसकी रिपोर्ट कोई नई रेटिंग कार्रवाई नहीं है।

विज्ञापन

क्या टाटा संस की लिस्टिंग से तुरंत रेटिंग बदलेगी?

एसएंडपी के अनुसार, नहीं। टाटा संस की संभावित लिस्टिंग और समूह में नेतृत्व परिवर्तन का टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कैपिल और अन्य रेटेड कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएंडपी फिलहाल टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल, टाटा पावर, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा कैपिटल और जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव को रेट करता है। एजेंसी इन कंपनियों को टाटा संस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानती है और इसी आधार पर कुछ कंपनियों की रेटिंग को समूह के सपोर्ट से तीन नोट तक का फायदा मिलता है।

टाटा संस की लिस्टिंग क्यों महत्वपूर्ण हो गई है?

टाटा संस को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपर लेयर एनबीएफसी के रूप में अपनी स्थिति से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

वहीं, टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स ने लिस्टिंग का विरोध किया है। यदि टाटा संस शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है, तो उसके निवेश, पूंजी आवंटन और समूह की कंपनियों को दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग पर सार्वजनिक शेयरधारकों की निगरानी बढ़ सकती है।

क्या सार्वजनिक शेयरधारक टाटा समूह की रणनीति बदल सकते हैं?

लिस्टिंग के बाद टाटा संस को निवेश और पूंजी आवंटन के फैसलों को लेकर ज्यादा जवाबदेही का सामना करना पड़ सकता है। एसएंडपी के मुताबिक, इससे वित्तीय रिटर्न, पूंजी अनुशासन, कर्ज का स्तर और शेयरधारकों को वितरण जैसे मुद्दों पर ज्यादा जोर आ सकता है।

यह बदलाव उन कंपनियों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण हो सकता है जिनकी विस्तार योजनाएं बड़ी हैं। एसएंडपी ने टाटा स्टील, टाटा पावर और टाटा कैपिटल का उल्लेख किया है। वहीं जगुआर लैंड रोवर अपने कारोबार में बदलाव के दौर से गुजर रही है।

नेतृत्व विवाद से क्या बदल सकता है?

टाटा संस के नेतृत्व को लेकर भी स्थिति महत्वपूर्ण है। कंपनी के बोर्ड ने 17 सितंबर को एन. चंद्रशेखरन को तीसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर नियुक्त करने के पक्ष में मतदान किया। इससे पहले चंद्रशेखरन ने फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ने की बात कही थी।

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस पुनर्नियुक्ति का विरोध किया है और इसकी वैधता को चुनौती दी है। इससे टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस बोर्ड के बीच गवर्नेंस, नियंत्रण और समूह की भविष्य की दिशा को लेकर मतभेद सामने आए हैं।

टाटा ग्रुप को अब किस तरह के वित्तीय फैसलों पर नजर रखनी होगी?

एसएंडपी का आकलन है कि टाटा ग्रुप की कंपनियों की क्रेडिट प्रोफाइल हाल के वर्षों में मजबूत हुई है और इसमें समूह की अपेक्षाकृत सतर्क वित्तीय नीति का योगदान रहा है।

लेकिन लंबे समय में यदि समूह की संरचना बदलती है, नियंत्रण का स्वरूप कम स्पष्ट होता है या टाटा संस की क्रेडिट क्षमता कमजोर होती है, तो एसएंडपी के अनुसार समूह की कंपनियों को मिलने वाले ग्रुप सपोर्ट के आकलन पर भी असर पड़ सकता है।

एसएंडपी ने टाटा टेलीसर्विसेज को उदाहरण के तौर पर बताया है, जहां टाटा संस ने ऐसे समय में भी वित्तीय सहयोग दिया था जब उसके आर्थिक फायदे तत्काल स्पष्ट नहीं थे।

आगे क्या होगा?

एसएंडपी के मुताबिक संभावित आईपीओ  का प्रभाव धीरे-धीरे सामने आएगा, क्योंकि टाटा संस की संभावित लिस्टिंग का आकार बड़ा होगा और सार्वजनिक शेयरधारकों की हिस्सेदारी को समूह की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका हासिल करने में समय लग सकता है।



फिलहाल एसएंडपी टाटा संस की क्रेडिट गुणवत्ता को सॉलिडली इन्वेस्टमेंट ग्रेड मानता है। इसलिए निकट अवधि में रेटिंग पर तत्काल दबाव नहीं है, लेकिन आने वाले वर्षों में लिस्टिंग, नेतृत्व परिवर्तन और टाटा संस की भूमिका में बदलाव समूह की वित्तीय रणनीति और क्रेडिट सपोर्ट के आकलन के लिए अहम कारक बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed