{"_id":"6a9f82eecf49fccb530d851b","slug":"business-updates-maruti-price-hike-lpg-booking-in-rural-areas-gold-silver-crude-rates-forex-sebi-rbi-headlines-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्थ जगत की सुर्खियां: मारुति 20 हजार तक बढ़ाएगा दाम; ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन में एलपीजी बुकिंग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अर्थ जगत की सुर्खियां: मारुति 20 हजार तक बढ़ाएगा दाम; ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन में एलपीजी बुकिंग
Tue, 08 Sep 2026 09:07 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
मारुति सुजुकी इंडिया ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कारों के चुनिंदा मॉडलों के दाम 20,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा, बढ़ी कीमतें इसी माह से लागू होंगी। यह मई के बाद से कीमतों में तीसरी वृद्धि है। तब से कंपनी 80,000 रुपये तक दाम बढ़ा चुकी है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी 25 दिन में एलपीजी बुकिंग
केंद्र ने शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एलपीजी बुकिंग की समयसीमा 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी है। यह निर्णय एलपीजी रिफिल के लंबित मामलों में आ रही कमी को देखते हुए लिया गया है। तेल विपणन कंपनियों को इस फैसले को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ह्यूंडई कार्यकारी स्तर के कर्मियों में महिलाओं का हिस्सा 20% बढ़ाएगी
ह्यूंडई मोटर इंडिया 2030 तक कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 फीसदी करने की तैयारी में है। कंपनी के 4,000 से अधिक कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में फिलहाल आठ फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। 2026 में नियुक्त युवा प्रतिभाओं (प्रबंधन प्रशिक्षुओं एवं इंजीनियर प्रशिक्षुओं) में करीब 45 फीसदी महिलाएं हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ तरुण गर्ग ने कहा, जैसे-जैसे प्रतिभाओं का परिदृश्य बदल रहा है, हम विभिन्न उद्योगों में प्रतिभाशाली महिला पेशेवरों की बढ़ती भागीदारी से उत्साहित हैं और अपने कारोबार के सभी क्षेत्रों में उनके विकास को सक्षम बनाने के लिए तत्पर हैं।

बैटरी उद्योग में 2029-30 तक मिलेंगे 20 लाख रोजगार : एडेको
देश का बैटरी उद्योग 2029-30 तक 15-20 लाख रोजगार पैदा कर सकता है। इनमें 25 फीसदी प्रत्यक्ष और 75 फीसदी अप्रत्यक्ष रोजगार होंगे। इतना ही नहीं, इस क्षेत्र में नियुक्तियां हर साल 25-30 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। प्रतिभा समाधान कंपनी एडेको इंडिया ने यह अनुमान जताया है। एडेको के अनुसार, उद्योग अब पूंजी और रोजगार के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहा है। एडेको इंडिया के निदेशक एवं जनरल स्टाफिंग प्रमुख दीपेश गुप्ता ने बताया कि भारत का बैटरी उद्योग लिथियम-आयन सेल के आयात और असेंबली से आगे बढ़कर बैटरी निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसमें सेल से लेकर बैटरी और पुनर्चक्रण गतिविधियां शामिल हैं।