फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   pitru paksha special trains rani kamalapati jabalpur to gaya 2026 today bihar news

इंडियन रेलवे: पितृपक्ष में गयाजी जाना होगा आसान, रानी कमलापति-जबलपुर से चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 09 Sep 2026 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

पितृपक्ष मेला 2026 में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति और जबलपुर से गया के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। दोनों रूट पर ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर में निर्धारित तारीखों पर चलेंगी।

विज्ञापन
pitru paksha special trains rani kamalapati jabalpur to gaya 2026 today bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रानी कमलापति और जबलपुर से गयाजी जंक्शन के बीच दो जोड़ी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें सितंबर और अक्टूबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी। इससे मध्य प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से गया आने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की खास व्यवस्था

पितृपक्ष मेला के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए गयाजी पहुंचते हैं। इस दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति-गया और जबलपुर-गया के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों से मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों को सीधे गया पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

रानी कमलापति-गया स्पेशल के तीन फेरे

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और नर्मदापुरम समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

जबलपुर-गया के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया स्पेशल 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को रात 9:25 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

एसी से सामान्य श्रेणी तक यात्रियों की सुविधा

दोनों पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। प्रत्येक ट्रेन में 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 4 एसी तृतीय श्रेणी, 12 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के मुताबिक, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed