फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gross negligence of doctors came to light; two young men were referred to Patna after wrapping their

बिहार: इलाज के नाम पर लापरवाही! दो युवकों के टूटे पैर पर कार्टन लपेटा, पटना किया रेफर; उठे सवाल?

Fri, 11 Sep 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

जहानाबाद सदर अस्पताल में गंभीर सड़क हादसे में घायल दो किशोरों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पैरों में प्लास्टर चढ़ाने के बजाय कार्टन लपेटकर दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पढ़ें गंभीर लापरवाही को उजागर करने वाली यह खबर

विज्ञापन
Gross negligence of doctors came to light; two young men were referred to Patna after wrapping their
जहानाबाद सदर अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई।

विस्तार

बिहार के जहानाबाद सदर अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई। एक ओर जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल और मल्टीपल फ्रैक्चर से जूझ रहे दो किशोरों के पैरों में प्लास्टर चढ़ाने के बजाय दवा का कार्टन (कूट) फाड़कर लपेट दिया गया और उन्हें इसी हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मरीज के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा सही ढंग से इलाज नहीं किया गया। ड्यूटी समाप्त होने के कारण चिकित्सक ने हड़बड़ी में रेफर कर दिया। वहीं, एक घंटे तक इमरजेंसी में एक भी चिकित्सक नहीं थे। बिना चिकित्सक के सदर अस्पताल की इमरजेंसी संचालित रही।

विज्ञापन

सदर अस्पताल की इमरजेंसी में तीन शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगी रहती है, लेकिन अमूमन एक ही डॉक्टर नजर आते हैं। इमरजेंसी से दोनों डॉक्टर गायब थे। इसके बाद मरीजों और परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


'यह बेहद गंभीर लापरवाही है'
डॉक्टरों के न होने की सूचना पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद को खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभालनी पड़ी। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सक के नहीं आने के कारण यह समस्या हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में कूट (कार्टन) लपेटकर रेफर करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर लापरवाही है। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। ऐसा किया गया तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई थी
बताते चलें कि धर्मपुर मोड़ के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इसमें प्रहलाद कुमार, राजा कुमार, चंदन कुमार एवं ओम प्रकाश, चारों किशोर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को हुलासगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां राजा तथा प्रद्माद कुमार को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।



ये भी पढ़ें- बिहार: मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां

जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार अपनी-अपनी दिशा में जा रहे थे। धर्मपुर मोड़ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से सभी लहूलुहान हो गए। इसमें दो युवकों का पैर टूट गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed