फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW 7 Series and i7 Facelift Launch Today, New Design, More Powerful Powertrains

आज लॉन्च की तैयारी में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट: नए लुक से हाईटेक केबिन तक, मिल सकते हैं ये अपडेट्स

Fri, 11 Sep 2026 10:38 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

बीएमडब्ल्यू इंडिया आज, 11 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप सेडान लाइनअप के फेसलिफ्ट मॉडल बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑल-इलेक्ट्रिक i7 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। नई कारों में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव नहीं हैं, बल्कि नया केबिन लेआउट, पैनोरमिक आईड्राइव डिस्प्ले, 31.3-इंच 8K थिएटर स्क्रीन और पावरफुल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। जानिए भारत में इनकी संभावित कीमतें क्या होंगी?
 

विज्ञापन
BMW 7 Series and i7 Facelift Launch Today, New Design, More Powerful Powertrains
न्यू बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज सेडान - फोटो : bmw.in

विस्तार

भारत के लग्जरी कार बाजार में आज बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। बीएमडब्ल्यू इंडिया अपनी फ्लैगशिप 7 सीरीज और उसके इलेक्ट्रिक वर्जन i7 के फेसलिफ्ट मॉडल को 11 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने दोनों कारों के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। नए मॉडल में सिर्फ बाहरी डिजाइन में बदलाव नहीं किए गए हैं, बल्कि केबिन को भी बड़े स्तर पर अपडेट किया गया है। इसके साथ पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों मॉडल अप्रैल 2026 में पेश किए गए थे। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में कौन-कौन से इंजन और मोटर विकल्प मिलेंगे, इसकी पूरी जानकारी बीएमडब्ल्यू आज कीमतों के साथ स्पष्ट कर सकती है। फिलहाल उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्पेसिफिकेशन के आधार पर इन कारों में कई बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केबिन में सबसे बड़ा बदलाव होने की उम्मीद

  • नई  7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इनके केबिन में देखने को मिलता है। बीएमडब्ल्यू ने डैशबोर्ड को नए सिरे से डिजाइन किया है और इसमें पैनोरमिक आई-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसमें विंडस्क्रीन के बेस पर फुल-विड्थ डिस्प्ले दिया गया है, जो पारंपरिक ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह लेता है। इसके साथ 17.9-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन और 14.6-इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है। दोनों लेटेस्ट बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम एक्स पर काम करते हैं। स्टीयरिंग व्हील को भी नया डिजाइन मिला है। इसके अलावा सेंटर कंसोल और ट्रांसमिशन टनल में भी बदलाव किए गए हैं।


पीछे बैठने वालों के लिए 31.3-इंच की 8K स्क्रीन

  • बीएमडब्ल्यू की फ्लैगशिप सेडान में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें ऑप्शनल 31.3-इंच 8K थिएटर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
  • यह स्क्रीन अब टच कंट्रोल को सपोर्ट करती है और वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ गेमिंग जैसे इस्तेमाल के लिए भी तैयार है। रियर डोर पैनल में दिए गए डिस्प्ले से भी पीछे के एंटरटेनमेंट और कम्फर्ट फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा रियर सीटों पर हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और लंबर सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।


बाहर से भी मिले हैं डिजाइन अपडेट

  • केबिन ही नहीं, लग्जरी कार के फेसलिफ्ट मॉडल का पूरा सिल्हूट मौजूदा 7 सीरीज जैसा ही रखा गया है, लेकिन फ्रंट और रियर में कई बदलाव किए गए हैं।
  • इसमें नई स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, नए बंपर और नए अलॉय व्हील डिजाइन मिलते हैं। पीछे की तरफ स्लिमर एलईडी टेललाइट्स, अपडेटेड टेलगेट और नया बंपर दिया गया है। कुल मिलाकर डिजाइन में बदलाव इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और मोनोलिथिक लुक दिया गया है।


पेट्रोल और डीजल इंजन होंगे ज्यादा पावरफुल

  • अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 7 सीरीज के पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन को भी अपडेट देखने को मिला है। 740i में 3.0-लीटर छह-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अब 400hp और 580Nm जनरेट करता है। यह पुराने मॉडल की तुलना में 19hp और 60Nm ज्यादा है।
  • वहीं 740d का 3.0-लीटर डीजल इंजन अब 313hp और 670Nm का आउटपुट देता है। इसमें भी पावर और टॉर्क दोनों में बढ़ोतरी हुई है। दोनों इंजन 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आते हैं। हालांकि, भारत में बीएमडब्ल्यू किन पावरट्रेन और वेरिएंट को पेश करेगी, इसकी अंतिम जानकारी लॉन्च के दौरान ही स्पष्ट होगी।


i7 में बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज

  • इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई7 में भी महत्वपूर्ण बदलाव मिलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें 112.4kWh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • i7 50 एक्सड्राइव अब ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है और इसकी दावा की गई WLTP रेंज करीब 727 किमी है। टॉप-स्पेक i7 M70 एक्सड्राइव में पावर बढ़कर 680hp हो गई है और इसकी दावा की गई रेंज 686 किमी तक है। बीएमडब्ल्यू ने इलेक्ट्रिक मॉडल की चार्जिंग क्षमता में भी सुधार किया है।


कीमत कितनी हो सकती है?
मौजूदा बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की भारत में कीमत करीब 1.85 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि i7 की मौजूदा कीमत करीब 2.10 करोड़ से 2.58 करोड़ के बीच है। फेसलिफ्ट में नए टेक्नोलॉजी फीचर्स, अपडेटेड केबिन और पावरट्रेन अपग्रेड को देखते हुए कीमत में बदलाव की उम्मीद है। फिलहाल नई 7 सीरीज की कीमत लॉन्च के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी, क्योंकि ये आधिकारिक कीमतें नहीं हैं।

किन कारों को दे सकती है टक्कर?

  • नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज का मुकाबला भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास से हाे सकता है। वहीं, i7 का मुकाबला लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज EQS जैसी कारों से होने की उम्मीद है।
  • आज के लॉन्च के बाद बीएमडब्ल्यू भारत के लिए उपलब्ध वेरिएंट, इंजन-मोटर विकल्प और आधिकारिक कीमतों की जानकारी स्पष्ट करेगी। इसके बाद ही यह भी पता चल सकेगा कि अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दिए गए कौन-कौन से फीचर्स और पावरट्रेन भारत में उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed