फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: ट्रंप बोले- 1979 से ईरान से संघर्ष जारी, वेनेजुएला बन सकता है 51वां राज्य; तेल का जिक्र कर क्या कहा?

Wed, 28 Oct 2026 03:39 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर 1979 से अमेरिका के खिलाफ संघर्ष करने का आरोप लगाया और वेनेजुएला को अमेरिका का संभावित 51वां राज्य बताया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ लंबे समय से चले आ रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि ईरान 1979 से अमेरिका के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

 

ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के कई लोगों की जान ली है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के हमलों में हजारों अमेरिकी सैनिक मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पिछले नेताओं को इस समस्या का समाधान बहुत पहले कर लेना चाहिए था, लेकिन उनमें ऐसा करने का साहस या समझ नहीं थी।
विज्ञापन


वेनेजुएला को बताया अमेरिका का संभावित 51वां राज्य
ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर भी एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने लिए बड़ी मात्रा में तेल निकाल रहा है। उनके अनुसार, वेनेजुएला एक समृद्ध देश बन सकता है और संभव है कि निकट भविष्य में वह अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए।
 

ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति के बजाय वहां गवर्नर के चुनाव की व्यवस्था हो सकती है। उन्होंने वेनेजुएला के तेल भंडार का जिक्र करते हुए देश की संभावनाओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें