मैनपुरी के बेवर कस्बा के रामलीला ग्राउंड के सामने पीसीएफ द्वारा संचालित कृषक सेवा केन्द्र पर बड़ी संख्या में किसान खाद लिए भटक रहे हैं। किसानों ने बताया कि सहकारी समिति पर खाद तो है लेकिन उस केन्द्र पर तैनात जिम्मेदार कर्मचारी खाद को बांट नहीं रहे हैं। केन्द्र पर ताला लगा है।