फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लाई जा रही 48 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर महराजगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की देर रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में चरस बरामद किया है। साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सीमावर्ती थाना परसामालिक क्षेत्र में पहली बार कार्रवाई हुई है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह खेप कितनी बड़ी और संगठित साजिश का हिस्सा थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें