लखीमपुर खीरी के पीके इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ दीक्षा गंगवार ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक समस्याओं पर चिकित्सक से सलाह लेने को कहा। दीक्षा गंगवार ने छात्राओं से झिझक छोड़कर बीमारियों को न छिपाने की अपील की। उन्होंने बताया कि झिझक के कारण छिपाई गई बीमारियां भविष्य में समस्याएं पैदा करती हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई और माहवारी में सैनिटरी पैड का सही उपयोग जरूरी है। परामर्शदाता दीप माला ने लापरवाही के गंभीर परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए भी साफ-सफाई को महत्वपूर्ण बताया।