फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बेटी दिवस पर बेटियों को किया गया सम्मानित, कवियों ने पढ़ीं रचनाएं

लखीमपुर खीरी में बेटी दिवस के मौके पर मंगलवार रात शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली करीब 12 बेटियों को सम्मानित किया गया। बेटियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मैदान खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासमीर अंसारी, पूर्व सांसद कैसर जहां, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, आयोजक मोहन बाजपेई समेत शहर के तमाम सामाजिक लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने बेटियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। सम्मान समारोह के बाद देश और प्रदेश के नामचीन कवियों व शायरों ने अपनी रचनाएं, काव्यपाठ और कलाम सुनाए। कवियों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रोता तालियां बजाते रहे। बेटियों के सम्मान के साथ सजे इस काव्य महाकुंभ का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें