उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नवगठित उत्तरी, दक्षिणी इकाई के लिए एक नवंबर से 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाए। आर्यनगर स्थित एक क्लब में हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, मणिकांत जैन, सुनील बजाज, कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, टीकम सेठिया आदि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कानपुर को उत्तर एवं दक्षिण दो संगठनात्मक जिलों में बांटने का निर्णय लिया है। दादानगर, गोविंदनगर, जूही, टाटमिल, रामादेवी पुल के इस तरफ उत्तर और उस तरफ दक्षिण इकाई का कार्य क्षेत्र रहेगा। उत्तर जिले में सदस्यता प्रमुख सुशील गुप्ता (लालबंगला) को और दक्षिण में अशोक अग्रवाल (मार्बल मार्केट, किदवईनगर) को बनाया गया है। चुनाव समिति दोनों जिलों में 15 जनवरी तक चुनाव कर जिला कमेटी की घोषणा करेंगे। बैठक में प्रदीप गुप्ता, रामजी शुक्ला, संदीप जैन, राकेश सिंह, सुशील गुप्ता, अशोक अग्रवाल, गुलशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।