फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सरसौल सीएचसी में पाई अनियमितताएं, दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में दर्ज दो कार्मिक अनुपस्थित मिले जिस पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। ओपीडी पर्ची काउंटर पर कोई कार्मिक मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। एक्सरे की औसत संख्या आठ से दस प्रतिदिन पाई गई जिसे जिलाधिकारी ने संदिग्ध मानते हुए विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। आयुष चिकित्सक की तैनाती के बावजूद आयुष दवाओं की अनुपलब्धता को गंभीर मानते हुए एक सप्ताह में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें