गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाए जाने के उद्देश्य से जनसंपर्क यात्रा पर निकले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का मछलीशहर के चुंगी चौराहे पर कांग्रेस नेता पंकज सोनकर के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने हर हर महादेव का उद्घोष कर शंकराचार्य का अभिनंदन किया। शाम 6 बजे के बाद मौन व्रत रखने वाले शंकराचार्य स्वामी 8 बजे रात पहुंचे। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उपस्थित लोगों से इशारों में बातचीत की। लोगों को शिष्यों के माध्यम से धार्मिक उपदेश देते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा हर व्यक्ति का परम दायित्व है।