फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: उग्रसेन सेतु के निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग, सपा ने सौंपा ज्ञापन

देवरिया के बरहज में उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त होने के मामले में सपा नेता विजय रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुल निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। विजय रावत ने कहा कि निर्माण के महज दो महीने बाद ही पुल क्षतिग्रस्त होना गंभीर मामला है। उन्होंने जल्द मरम्मत या आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य शुरू नहीं होने पर सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें