देवरिया तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा के कथित तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने विभिन्न राजस्व धाराओं से जुड़े मामलों के निस्तारण में मनमानी का आरोप लगाते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं और समाधान नहीं होने पर तहसील में तालाबंदी व हड़ताल करने की चेतावनी दी।