औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के सामने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों महराजगंज से उत्तरी सर्विस लेन के रास्ते बाइक से अपने घर मेदनीपुर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।