बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान बीती शाम जाति के पक्ष में गाना बजाने को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 12 से अधिक लोगों के घायल होने पर पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के 22 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।