फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: आखिर कब तक जारी होगी किसानों की 20वीं किस्त?

Sun, 20 Jul 2025 04:15 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन सभी के जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है। दरअसल, जब भी पीएम किसान योजना की कोई भी किस्त जारी होती है तो इसकी जानकारी योजना की वेबसाइट पर और एप पर दी जाती है। पर इस बार अभी इन दोनों पर 19वीं किस्त की तारीख ही अपडेट है। यहां पर अभी 20वीं किस्त की तारीख अपडेट नहीं हुई है।

किस्त जारी होने की तारीख सिर्फ योजना के पोर्टल या एप पर ही जारी नहीं होती। बल्कि, सरकार योजना से जुड़े किसानों को किस्त जारी होने का मैसेज भी भेजा जाता है। इसमें बताया जाता है कि किस तारीख को किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाएंगे, लेकिन अभी तक 20वीं किस्त जारी होने की तारीख का कोई मैसेज किसानों को नहीं भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें