फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date: अगस्त में जारी होगी किस्त? नया अपडेट

Wed, 23 Jul 2025 04:56 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को सरकार 3 बराबर किस्तों के जरिए भेजती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत सरकार 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तें सरकार जारी कर चुकी है।

19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीने हो चुके हैं। इस कारण किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। करोड़ों किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त किसानों के खाते में भेज सकती है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। वाराणसी में 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में करीब 1 हजार करोड़ रुपये की सौगात उत्तर प्रदेश की दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसी मौके पर 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें