अब भारतीय रेलवे ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर एक नया नियम लागू करने जा रही है, जो 1 अक्तूबर 2025 से लागू होगा। तो चलिए अपनी इस वीडियो में हम आपको बताते हैं ये नियम क्या है और किन लोगों पर इसकी सीधा असर पड़ सकता है।
अगर आप ट्रेन में सफर करने के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग करते हैं तो ये नियम आपके लिए है। दरअसल, ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के नियमों में 1 अक्तूबर 2025 से बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक, ऑनलाइन बुकिंग खुलने के 15 मिनट के दौरान सिर्फ और सिर्फ वे लोग ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे, जो लोग आधार प्रमाणित हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों के जरिए सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।