फ्रेंडशिप डे, यानी दोस्ती का दिन, एक विशेष दिन है जो दोस्ती के रिश्ते को मनाने के लिए होता है। यह दिन हर साल अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिन दोस्त अपने दोस्तों को सम्मानित करते हैं, उन्हें तोहफे देते हैं और उनके साथ अच्छा समय बिताते हैं। फ्रेंडशिप डे वर्ष में दो बार मनाया जाता है। इसकी दो तारीखें हैं एक, 30 जुलाई 2025 और दूसरी, 3 अगस्त 2025 । दो बार फ्रेंडशिप डे मनाने की खास वजह है। जुलाई माह में मनाया जाने वाला दोस्ती दिवस अंतरराष्ट्रीय है। दूसरा फ्रेंडशिप डे अगस्त के महीने में मनाया जाता है।