फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: Election Commission ने लॉन्च किया E-Sign System, अब ऐसे होगा वेरिफिकेशन|Bihar Chunav

Wed, 24 Sep 2025 05:24 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया ई-साइन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का उद्देश्य वोटर लिस्ट से नाम हटाने को कठिन बनाना और वोटर आईडी के दुरुपयोग को रोकना है। यह निर्णय राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान सामने आई वोट चोरी की शिकायतों के बाद लिया गया है।

इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि ये नया ई-साइन फीचर क्या है? 

यह सुविधा चुनाव आयोग के ECI नेट पोर्टल और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराई गई है। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह आरोप लगाया था कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 6,000 मतदाताओं के नाम ऑनलाइन आवेदन के जरिए हटाने का प्रयास किया गया।

क्या है ई-साइन फीचर?

इस नए सिस्टम के तहत यदि कोई व्यक्ति फॉर्म 6 (नया पंजीकरण), फॉर्म 7 (नाम हटाने) या फॉर्म 8 (सुधार के लिए) भरता है, तो उसे ई-साइन प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया में आवेदक को अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से पहचान सत्यापित करनी होगी।

पहले यह प्रक्रिया बिना सख्त पहचान प्रमाण के पूरी की जा सकती थी, जिससे फर्जी आवेदन करना आसान था। लेकिन अब, आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे केवल सही व्यक्ति ही आवेदन कर सकेगा।

इस नई पहल से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होगी और फर्जीवाड़े की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें