फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें आसान तरीका | Amar Ujala

Fri, 04 Jul 2025 02:01 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलता है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जो जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसी आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। 
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसमें कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। इसमें कई बीमारियां होती हैं जिनका इलाज आप आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...

आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कई तरह के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। आप अपने शहर के रजिस्टर्ड अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं आदि शामिल हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें