फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आिस्ट्रया मेड एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, दो देसी .32 बोर पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की फिएट लीनिया कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार तीनों तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कत्ल, लड़ाई-झगड़े और एनडीपीएस से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। सीआईए स्टाफ कपूरथला के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी (इन्वेस्टिगेशन) हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा और सीआईए प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार की देखरेख में 26 अक्टूबर को एएसआई जसवीर सिंह के साथ सीआईए कपूरथला की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव डैणविंड के श्मशानघाट के पास बिना नंबर प्लेट वाली सफेद फिएट लीनिया कार में सवार तीन व्यक्तियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकृष्ण सिंह उर्फ मोनू ढपई निवासी गांव ढपई, गुरजिंदरपाल सिंह उर्फ डोगर निवासी गांव धम्म और सरबजीत सिंह उर्फ साबी निवासी गांव सिधवां दोनां जिला कपूरथला के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार तलाशी के दौरान हरकृष्ण सिंह उर्फ मोनू ढपई के कब्जे से एक देसी .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। गुरजिंदरपाल सिंह उर्फ डोगर से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस मिले। वहीं, सरबजीत सिंह उर्फ साबी के कब्जे से एक देसी .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना कोतवाली कपूरथला में मुकदमा नंबर 204, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें