गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में आयोजित घराना संगीत समारोह में कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में कौशिकी झा एवं देव प्रकाश ने युगल पखावज वादन किया, जबकि साधना शिलेदार ने गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, विश्वदीप ने कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर समारोह में शास्त्रीय कला के रंग बिखेरे।