देश के विकास में तकनीक, निवेश और नवाचार की भूमिका मजबूत करने के उद्देश्य से संकल्प भारत के तीसरे संस्करण के तहत ‘ब्रिज महल’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। होटल क्लार्क अवध में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्यमियों, निवेशकों और विशेषज्ञों ने भारत के भविष्य, रोजगार के अवसरों, शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और महिला उद्यमिता जैसे अहम विषयों पर विचार साझा किए।