राजधानी लखनऊ में सोमवार की तड़के एसजीपीजीआई संस्थान में बुजुर्ग का गला कटा हुआ शव मिला। वह कैंसर से पीड़ित थे और एलटीयू में भर्ती थे। मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक की पहचान मुश्ताक के रूप में हुई है। पत्नी सफीकुन निशा ने बताया कि क्या हो गया, बताया कि डाक्टरों ने कहा था कि दो-तीन दिन में छुट्टी हो जाएगी। फिर, ऐसा क्या हो गया, जो इतनी बड़ी घटना हो गई?