फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में एएनएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

राजधानी लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला एएनएम (ANM) कर्मियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया। महिलाएं आवास के बाहर सड़क पर बैठ गईं और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को वहां से हटाकर ईको गार्डन भेज दिया। महिला एएनएम कर्मियों का कहना है कि वे पिछले छह दिनों से लखनऊ में लगातार प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, वे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को पहले भी कई बार ज्ञापन दे चुकी हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आवास का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें