फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor vs Mani Shankar Aiyar: आपस में भिड़े मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर, कांग्रेस नेतृत्व क्यों चुप?

Fri, 13 Mar 2026 07:30 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shashi Tharoor vs Mani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर दोनों ही कांग्रेस के पुराने और अनुभवी नेता हैं, वे दोनों अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, अब वहीं दोनों नेता आमने-सामने आ गए है और एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे है।

दरअसल, अमेरिका-इस्राइल और ईरान जंग के बीच एक ओर जहां कांग्रेस सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े कर रही है तो वहीं दूसरी ओर विदेश नीति के ही मसले पर पार्टी के ये दोनों नेता आमने-सामने हैं। मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर ने खुले पत्र के जरिये एक-दूसरे पर निशाना साधा है। अय्यर ने थरूर के बयानों पर नाराजगी जताते हुए उनसे अलग रास्ता अपनाने की बात कही। जबकि, थरूर ने कहा कि वरिष्ठ नेता ने उनके बारे में कई अनावश्यक टिप्पणियां की हैं।

तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, कहां से शुरू हुआ इन दोनों नेताओं के बीच में विवाद? इसके साथ ही बताएंगे कि, मणिशंकर अय्यर ने आखिर अपने बयान में ऐसा क्या कुछ कहा था जिसपर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तगड़ा जवाब दे दिया है। साथ ही बताएंगे कि, इन दोनों के विवाद पर कांग्रेस नेतृत्व से क्यों चुप्पी साध रखी है?
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें