राजा रघुवंशी हत्या मामले में मेघालय पुलिस की जांच जारी है. इस मामले में हर बीतते दिन के साथ कई नए किरदार सामने आ रहे हैं. पुलिस फिलहाल इस कैब चालक से पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस सोनम के तीन मोबाइल फोन की भी तलाश कर रही है. पुलिस को शक है कि सोनम के काले बैग में वो सारे सबूत हैं जिससे हत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। मेघालय पुलिस ने गुरुवार को इंदौर में सोनम और उसके राज कुशवाह के परिचितों से पूछताछ की. जांच से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस के जांच दल ने उस टैक्सी चालक से भी पूछताछ की जो हत्याकांड के बाद इंदौर लौटी सोनम को उत्तर प्रदेश ले गया था. सोनम ने पहले पूछताछ में दावा किया था कि वो हनीमून ट्रिप के दौरान जिन दो फोन का इस्तेमाल कर रही थी, वे राजा की हत्या के बाद वापस लौटते समय नष्ट हो गए थे. इस हत्याकांड की जांच को लेकर ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने कहा कि दूसरी टीम अभी भी दूसरे फोन की तलाश कर रही है. दूसरा फोन, आभूषण और अन्य सामान के साथ है, जिसे सोनम ने पीछे छोड़ दिया है, इस बीच आपको ये भी बता दें, शिलांग की अदालत ने सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह की पुलिस हिरासत दो दिनों के बढ़ा दी है। इस बीच राजा के भाई सचिन ने कहा कि सोनम ने अपने आठ दिन की पुलिस हिरासत के दौरान जांचकर्ताओं को गुमराह किया और हत्या के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि उचित पूछताछ के लिए उसे लंबे समय तक पुलिस हिरासत में रखा जाना चाहिए।