फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Case: Lokendra निकला मास्टरमाइंड, Sonam के साथ... | Meghalaya Police

Tue, 24 Jun 2025 08:51 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

सोनम मामलें में रोज नए नए मोड़ सामने आ रहे है पुलिस लगातार मामलें में जाल बुनकर इस केस से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस रही है। अब जिस फ्लैट में सोनम रुकी उससे जुड़े कई मामलें समाने आए है खुलासे हुए है। । राजा रघुवंशी हत्याकांड  में शिलांग पुलिस ने अब ठेकेदार लोकेंद्र तोमर को भी पकड़ लिया है। आपको बताएं तो ग्वालियर निवासी लोकेंद्र की हीराबाग स्थित इमारत में सोनम रुकी थी। जिसकी चर्चा ज़ोरों पर देखने को मिली फिलहाल पुलिस के मुताबिक काले बैग का राज जल्द समाने आएगा। मामलें में पुलिस पहले ही ब्रोकर सिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार यानि की 'बल्लू' को गिरफ्तार कर चुकी है। इस पूरे मामलें पर SIT के मुताबिक, महालक्ष्मीगनर (एमआर-3) निवासी सिलोम जेम्स ने लोकेंद्र तोमर से हीराबाग कॉलोनी स्थित इमारत लीज पर ली थी। इसी इमारत के फ्लैट (जी-1) में सोनम और राज रुके थे।

खबरों की मानें तो गाजीपुर जाने के पहले सोनम बैग और कपड़े फ्लैट में छुपा गई थी। जिसके बाद लोकेंद्र और सिलोम ने बैग निकाल कर आग लगा दी।पुलिस का कहना है, जांच चल रही है। सबूत नष्ट करने में लोकेंद्र की भूमिका मिली तो आरोपी बनाएंगे। शिलोम ने कबूला कि उसने फ्लैट से बैग निकालकर जलाया। पुलिस ने वहां की राख खंगाली तो मोबाइल के अवशेष, जली सिम कार्ड, हेयर क्लिप, चेन, स्क्रू मिले हैं।दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस बैग की अभी भी तलाश है जिसमें देशी पिस्टल और पांच लाख रुपये नकद रखे थे। सिलोम का दावा है कि सामान लोकेंद्र ने निकाला है। उसके पास फ्लैट की चाबियां थी। उसने 10 जून को फ्लैट खाली कर चौकीदार बलवीर से पोछा लगवाया था। सिलोम का नाम सामने आते ही लोकेंद्र मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। एसआईटी ने जब उसकी पत्नी के मोबाइल से जानकारी निकाली तो पता चला वह ग्वालियर में छुपा है। क्राइम ब्रांच के माध्यम से ग्वालियर साइबर सेल एक्टिव हुआ और लोकेंद्र को सोमवार दोपहर हिरासत में ले लिया।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें