फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Argentina: बच्चे को पीएम मोदी ने लिया गोद, वीडियो हुआ वायरल |Grand Welcome | Buenos Aires

Sat, 05 Jul 2025 12:28 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रिनिडाड और टोबैगो की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर शुक्रवार रात अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंच गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के निमंत्रण पर पीएम मोदी वहां गए हैं. इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया जाएगा.. अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में पीएम मोदी के स्वागत के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं ..अर्जेंटीना में पीएम मोदी का स्वागत भारत माता की जय, जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ। प्रधानमंत्री ब्यूनस आयर्स के होटल पहुंचे, जहां भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। वायरल वीडियोज में एक ऐसा वीडियो सामने आया जो काफी लोगों को पंसद आ रहा है ....दरअसल वायरल वीडियो पीएम मोदी एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं ...और बच्चे को तिरंगा देते हुए पीएम मोदी दिखाई दे रहे हैं.जरा देखिए वीडियो....

तो वहींं दूसरे वीडियो में भारतीय classical dance की प्रसुति देख पीएम मोदी काफी खुश दिखाई दिए.

पीएम मोदी ने अर्जेंटीना पहुंचने पर एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं, जिसका फोकस अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर होगा. मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.’
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिलेई के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, व्यापार और निवेश, साथ ही जनसंपर्क बढ़ाने जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने के रास्ते तलाशे जाएंगे.

इस यात्रा को भारत-अर्जेंटीना संबंधों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच 2019 में रणनीतिक साझेदारी स्थापित की गई थी, और अब यह यात्रा उस साझेदारी को व्यावहारिक और व्यापक रूप देने का अवसर है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें