दक्षिण कश्मीर के यूसमर्ग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में टॉप लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा मारा गया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में अभियान जारी है और अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।