फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran Ceasefire: 'किसी के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए' ईरान-इस्राइल पर बोले Sanjay Raut?

Tue, 24 Jun 2025 12:21 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

पिछले कुछ समय में हमनें ईरान-इस्राइल संघर्ष में होती अमेरिका की एंट्री को और उससे दुनियाभर में बढ़ती टेंशन को देखा। लेकिन अब इस घटना में चौंकाने वाला मोड़ आते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 जून को ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम की घोषणा कर दी है। ट्रम्प ने कहा कि दो देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से इस्राइल-ईरान के बीच "पूर्ण और कुल" युद्ध विराम लागू होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि इसराइल और ईरान के बीच 12 दिनों से चल रहे सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक "पूर्ण और स्थायी" युद्धविराम पर सहमति बन गई है। यह युद्धविराम मंगलवार सुबह से प्रभावी होने की उम्मीद है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया। उन्होंने हालिया पोस्ट में लिखा, 'इस्राइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई। मुझे पता था कि अब समय आ गया है। दुनिया और पश्चिम एशिया ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। फिर भी अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इस्राइल और ईरान का भविष्य असीमित है। महान वादों से भरा हुआ है। भगवान आप दोनों पर कृपा बरसाए।'
संजय राउत ने कहा, "ईरान ने दिखाया है कि एक राष्ट्र का स्वाभिमान और साहस क्या होता है, ईरान एक ऐसा देश है जो हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है जब भी हम किसी मुसीबत में फंसे हैं। चाहे कश्मीर का मामला हो या पाकिस्तान का, ईरान ने हमेशा भारत का साथ दिया है। हमें ईरान से सीखना चाहिए...ईरान हमेशा अपने स्वाभिमान के लिए लड़ता रहा है और लड़ेगा और जीतेगा ये उनकी आज की स्थिति है...किसी के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए....ईरान के नेताओं का जज्बा काबिले तारीफ है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें