उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने बाबा बालकनाथ मंदिर रौनखर में किया श्रमदान। स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने सुबह के सत्र में माता सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना कर स्कूल परिसर से रौनखर बाबा बालकनाथ मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन करते हुए मंत्रमुग्ध किया। मंदिर के पुजारी गिरधारीलाल व अन्य कमेटी सदस्यों द्वारा सभी स्वयंसेवियों को जलपान करवाया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की तथा रौनखर से मंदिर तक आने बाली सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की साफ सफाई की तथा आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।