पट्टा ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष कपिल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में 14 पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया, जबकि पट्टा ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष अशोक गुरु विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन के सुचारु संचालन के लिए कपिल ठाकुर को अध्यक्ष, मेहर चंद, शीला देवी और ललित लाल को उपाध्यक्ष, पवन गुप्ता को प्रधान सचिव तथा देनी राम, रीता और संतोष कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मीना देवी को कोषाध्यक्ष और योगिंद्र गोलू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा मोहित सिंह को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। सुमति देवी, आनंद, सुरतला साई और देशराज चौधरी को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायतों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।