फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: दशहरे पर कालका-शिमला ट्रेन में पर्यटकों की भीड़, धर्मपुर से शिमला जाने वाली जनरल बोगियां फुल

दशहरे के अवसर पर मौसम साफ रहने से विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। धर्मपुर से शिमला के लिए चल रही ट्रेन के सामान्य डिब्बे पूरी तरह भरे हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल घूमने पहुंच रहे पर्यटक इस रेल सफर का आनंद ले रहे हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए धर्मपुर से शिमला तक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन करीब डेढ़ महीने से सफलतापूर्वक चल रही है। दशहरे की छुट्टियों और मौसम अनुकूल रहने के कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। कई पर्यटक सीधे धर्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर शिमला के लिए अपना सफर शुरू कर रहे हैं। स्टेशन पर यात्री तस्वीरें खींचने और सेल्फी लेने का भी आनंद उठा रहे हैं। धर्मपुर रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए यात्रियों को करीब 116 साल पुराना यह स्टेशन काफी सुंदर लग रहा है। पर्यटक यहां तस्वीरें खींचकर इस यादगार सफर को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। गुम्मा स्टेशन के पास रेल पटरी की मरम्मत का काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रेन का संचालन फिलहाल धर्मपुर से शिमला तक किया जा रहा है। योजना के अनुसार, दिसंबर तक ट्रेन धर्मपुर से ही चलेगी। पटरी की मरम्मत पूरी होने के बाद आगे के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। दशहरे के दौरान बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही से कालका-शिमला रेलमार्ग पर रेल सफर का आकर्षण एक बार फिर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें