फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: हर्षवर्धन चौहान बोले- सिरमौर में 56 उद्योगों में मिलीं अनियमितताएं, सभी मामलों में हुआ सुधार

सिरमौर जिले में उद्योगों के निरीक्षण के दौरान 56 मामलों में अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। वहीं वर्ष 2026-27 के दौरान जिले में 13,719 मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित किया गया, जबकि वन विभाग ने 588 हेक्टेयर भूमि पर 4,84,700 पौधे रोपित किए हैं। ये आंकड़े बुधवार को नाहन के बचत भवन में आयोजित जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सामने आए। बैठक की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यक्रम के गैर-सरकारी सदस्यों से भी सतर्कता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी हो सके और सामने आने वाली कमियों को दूर किया जा सके। बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा सहित जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें