कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में शुगरफेड अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में प्रदेश की सभी शुगर मिलों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गन्ना पेराई सत्र को सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा करना था।