फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के पंचायत भवन में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सुने परिवाद, मौके पर किया निपटारा

स्थानीय पंचायत भवन में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने परिवादों की सुनवाई की। इस दौरान कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे। जिनमें से 3 परिवाद पुराने लंबित और 10 नए परिवाद शामिल रहे। मंत्री राजेश नागर ने पुराने परिवादों में अधिकारियों को निर्देश के बावजूद ढिलाई पर नाराजगी जताई। वहीं, नए परिवादों में सात से अधिक का मौके पर निदान किया। परिवादों की सुनवाई के दौरान मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निदान कराना चाहिए। सिर्फ वे मामले ही कष्ट निवारण समिति में आने चाहिए जिन पर प्रशासन निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। इस दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता व पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। परिवादों में मंत्री के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखी और समाधान की गुहार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें