बाॅलीवुड के ही-मैन और सबसे सुंदर अभिनेता धर्मेंद्र की माैत की सूचना से पूरा देश गमगीन है। धर्मेंद्र पिछले लंबे समय बीमार थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनके निधन की सूचना से उनके परिवार और फैंस में शोक की लहर दाैड़ गई। धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे. उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी. वो फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे. ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि धर्मेंद्र को पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं थीं जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस की इस समस्या को डिस्पेनिया कहते हैं। सांस लेने में होने वाली दिक्कत को डिस्पेनिया कहते हैं, यह कोई बीमारी तो नहीं है पर कई अंदरूनी बीमारियों का लक्षण मानी जाती है।