नोएडा में सेक्टर-26 स्थित नोएडा कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा की परंपरा कई साल पुरानी है। इस बार भी दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया है। पंडाल को गांव की थीम पर तैयार किया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी सजावट और पारंपरिक रूप देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दुर्गा पूजा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।